/ Aug 13, 2026

NE

News Elementor

26 दिसम्बर से 30 दिसंबर तक मसूरी विंटर लाईन कार्निवाल 2024, भव्यता से मनाया जाएगा : डीएम

Table of Content

26 दिसम्बर से 30 दिसंबर तक मसूरी विंटर लाईन कार्निवाल 2024, भव्यता से मनाया जाएगा : डीएम

26 दिसम्बर से 30 दिसंबर तक मसूरी विंटर लाईन कार्निवाल 2024, भव्यता से मनाया जाएगा : डीएम

मसूरी पहुंचने वाले पर्यटक एवं फेस्टिवल प्रेमी अपने साथ विंटर लाईन कार्निवाल की सुखद स्मृति लेकर जाएंगे : डीएम

डीएम ने रेखीय विभाग के अधिकारियों को विंटर लाईन कार्निवाल की प्रत्येक चरण के कार्यक्रम को एक्सीलेंट बनाने के दिए निर्देश।

आयोजन में अधिकारी/कर्मचारी सक्रियता एवं आपसीय समन्वय से सौंपे गए दायित्व का निर्वहन करेंगेः डीएम।

लोक पारंपरिक उत्पाद, व्यंजन एवं कलाकारों की प्रस्तुति लाएगी मसूरी विंटर लाईन कार्निवाल में रौनक।

डीएफओ मसूरी एवं डीटीडीओ को साहसिक क्रिया-कलाप एवं बर्ड वाचिंग आदि एक्टिविटी को सफल बनाने मिला दायित्व।

फिजाओं का बदला हुआ स्वरूप पर दिखेगा, प्रथम बार मालरोड पर गोल्फकार्ड, सुसज्जीत लाईब्रेरी चौंक, बेरियर पर ई-टिकटिंग काउन्टर, मार्डन साईनेजिस, पब्लिक इंक्वारी काउन्टर आदि सुविधा से चकाचौंद मसूरी विंटर लाईन कार्निवाल।

पहली बार किंग्रेग एवं हाथीपांव सेटेलाईट पार्किग से आधुनिक शटल सेवा की संचालन से मसूरी में होगी सुआगमन की सुविधा।

देहरादून। (सू0वि0का0) दिनांक 6 दिसंबर 2024,

जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी मसूरी, सहित संबंधित अधिकारियों एवं होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी के साथ मसूरी विंटर लाईन कार्निवाल 2024 का आयोजन, दिनांक 26 दिसंबर से 30 दिसंबर 2024 तक भव्यता से मनाए जाने को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए, सुझाव एवं दिशा निर्देशों पर तेजी से कार्य करने हेतु रेखीय विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि लोक पारंपरिक उत्पाद व्यंजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों व मसूरी विंटर लाईन कार्निवाल आयोजन हेतु ठोस रणनीति बनाते हुए अभी से आयोजन समिति का गठन करेंगे। आयोजन में अधिकारी/कर्मचारी सक्रियता एवं आपसीय समन्वय से सौंपे गए दायित्व का निर्वहन करने के दिये निर्देश। लोक पारंपरिक उत्पाद, व्यंजन एवं कलाकारों की प्रस्तुति लाएगी मसूरी विंटर लाईन कार्निवाल में रौनक। डीएफओ मसूरी एवं डीटीडीओ को साहसिक क्रिया-कलाप एवं बर्ड वाचिंग आदि एक्टिविटी को सफल बनाने मिला दायित्व। फिजाओं का बदला हुआ स्वरूप पर दिखेगा, प्रथम बार मालरोड पर गोल्फकार्ड, सुसज्जीत लाईब्रेरी चौंक, बेरियर पर ई-टिकटिंग काउन्टर, मार्डन साईनेजिस, पब्लिक इंक्वारी काउन्टर आदि सुविधा से चकाचौंद मसूरी विंटर लाईन कार्निवाल। पहली बार किंग्रेग एवं हाथीपांव सेटेलाईट पार्किग से आधुनिक शटल सेवा की संचालन से मसूरी में होगी सुआगमन की सुविधा।

वहीं मसूरी नगर एवं कार्यक्रम स्थल को सौंदर्यकृत करने हेतु उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि रंग-रोहन, लाइटिंग, सड़क, फुटपाथ से लेकर मंच इत्यादि समुचित कार्यों की तैयारी अभी कर ली जाए। साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि झूलती तारें को हटवाते हुए, विद्युत आपूर्ति इत्यादि कार्य सुनिश्चित की जाए। उन्होंने रेखीय विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मसूरी विंटर लाईन कार्निवाल 2024 की आयोजन को भव्य स्वरूप दिया जाए, जिससे कि आने वाले पर्यटक एवं फेस्टिवल प्रेमी अपने साथ मसूरी विंटर लाईन कार्निवाल की सुखद स्मृति लेकर जा सके। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी मसूरी, डीएफओ मसूरी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, आरटीओ, अधिशासी अधिकारी लोनिवि, अधिशासी अधिकारी पेयजल एवं संबंधित अधिकारी को आयोजन की भव्यता को लेकर अपने-अपने स्तर पर बैठक करने तथा अभी से तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए।

admin

admin@apnapahadapnarojgar.com https://apnapahadapnarojgar.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने पर सीएम धामी का जोर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक में जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों...

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट

मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने विभागों एवं संवर्गों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी...
GoAdven India

हिमालय में सोलो और महिला ट्रेकर्स की पहली पसंद क्यों बन रहा है ‘GoAdven India’?

आजकल युवाओं में अकेले (Solo) या महिला ग्रुप्स के साथ ट्रेकिंग करने का चलन तेज़ी से बढ़ा है। हालांकि, अनजान पहाड़ों पर सुरक्षा, उचित गाइडेंस और हाइजीन सबसे बड़ी चिंता होती है। उत्तराखंड के साहसिक पर्यटन क्षेत्र में GoAdven India ने अपनी सख्त सुरक्षा प्राथमिकताओं और पेशेवर प्रबंधन से एकल और महिला यात्रियों के बीच...

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित, बोले— आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान     कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित दिल्ली प्रेस समूह के फार्म एण्ड फूड कृषि सम्मान पुरस्कार–2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

मंत्री रेखा आर्या ने खेल चेतना और आस्था का किया संगम, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए निकलेगी संकल्प यात्रा

मंत्री रेखा आर्या ने खेल चेतना और आस्था का किया संगम, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए निकलेगी संकल्प यात्रा 2036 ओलंपिक की मेजबानी भारत को मिले इसी संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार से पैदल कावड़ यात्रा निकालने जा रही है। खेल मंत्री ने सोमवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में...

अपना पहाड़ अपना रोज़गार हिन्दी न्यूज पोर्टल में नकारात्मक एवं सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित किया जाता है। आप भी हमसे जुड़ सकते हैं और अपने मुद्दों को, समाचारों को और अपनी लेखनी को प्रकाशित करवा सकते हैं।

Must Read

©2023- All Right Reserved. Designed and Developed by :